भीलवाड़ा: विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सेठ मुरलीधर मा. रा. बा. उच्च माध्यमिक विद्यालय में कानूनी साक्षरता पर सेमिनार का आयोजन हुआ
सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के विधिक सेवा प्रभारी पोरवाल ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कानूनी साक्षरता पर सेमिनार का आयोजन किया गया।न्यायाधीश शालिनी माहेश्वरी द्वारा कानूनी साक्षरता एवं साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी प्रदान की एवं छात्राओं को सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की फर्जी ऐप से सावधान रहने का आव्हान किया गया