पिथौरागढ़ में शराब के नशे में वाहन चलाने एवं हुड़दंग करने वाले दो गिरफ्तार
पिथौरागढ़ के बेरीनाग में पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने और सार्वजनिक जगह पर हुड़दंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में से एक की गाड़ी भी सीज कर दी गई है। पुलिस ने सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन चेकिंग अभियान जारी रखा है।