पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ताहाल हालत से बढ़ी हादसों की आशंका
पिथौरागढ़ के धारचूला से गागड़ा तक के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश से भर चुके गड्ढों ने सड़क की हालत खराब कर दी है। प्रमुख पर्यटन मार्ग पर गहरे गड्ढे वाहन चालकों, स्थानीय जनता और पर्यटकों के लिए खतरा बने हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य विक्रम दानू ने प्रशासन से तुरंत सड़क की जांच और मरम्मत की मांग की है।