बांधवगढ़: ग्राम मुडगुडी में घर पर घरेलू कार्य करते समय 20 वर्षीय युवती को सांप ने काटा, हुई मौत
ग्राम मुडगुडी निवासी कविता अगरिया पिता जयलाल अगरिया उम्र 20 वर्ष अपने घर के अंदर घरेलू कार्य कर रही थी। तभी उसे सर्प ने काट लिया। जिस पर परिजन निजी वाहन के माध्यम से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उमरिया ला रहे थे। तभी रास्ते में ही कविता ने दम तोड़ दिया। जिला चिकित्सालय उमरिया पहुंचने पर जिला चिकित्सालय उमरिया के ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।