बांधवगढ़: सीईओ जिला पंचायत ने ताला में आयोजित स्वच्छता रैली कार्यक्रम में लिया भाग
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह की उपस्थिति में ग्राम ताला में सायकिल रैली निकाली गई । साइकिल स्व्च्छता रैली ग्रामों के मार्गो से गुजरी । रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाये रखने का संदेश दिया गया । इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत व्दारा आम , काजू का पौध रोपण किया गया ।