बांधवगढ़: जिले के किसान 4 अक्टूबर तक मोबाइल से घर बैठे धान उपार्जन हेतु कर सकेंगे पंजीयन: ज़िला कलेक्टर
कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन और उपार्जन प्रक्रिया के अन्तर्गत जिले में किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है । किसान स्वंय के मोबाईल से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे । किसानों को पंजीयन केन्द्रो में लाईन लगाकर पंजीयन कराने की समस्या से मुक्ति मिलेगी ।