बांधवगढ़: उमरिया जिले में 99.71% मतदाताओं का सत्यापन कार्य पूरा: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि जिले के समस्त मतदान केन्द्रों के प्रत्येक घरों में घर घर भ्रमण कर मतदाताओं का सत्यापन कार्य किया गया।विधानसभा क्षेत्र 89-बाधवगढ़ में 99.74 %सत्यापन एवं विधानसभा क्षेत्र 90-मानपुर में 99.68 %सत्यापन, इस प्रकार जिले में कुल 99.71 % मतदाताओं का सत्यापन कार्य किया गया।