बांधवगढ़: विधायक बांधवगढ़ की उपस्थिति में 'स्वच्छता ही संस्कार' विषय पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता संपन्न
शासकीय आदर्श महाविद्यालय उमरिया में स्वच्छता पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह,महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। लगभग 70 छात्र छात्राओं ने पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता मे सहभागिता प्रस्तुत की।जिन्हें बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।