बिहटा: बिन्दोल के पास पुलिस और खनन विभाग की छापेमारी, अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त
Bihta, Patna | May 3, 2026 बिहटा के बिन्दोल के पास खनन विभाग की टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए अवैध बालू लदी चार ट्रैक्टरों को बरामद किया है। मौके से ट्रैक्टर का ड्राइवर फरार हो गया। खनन विभाग और पुलिस की कार्रवाई को लेकर अवैध बालू कारोबारी में हड़कंप मची रही।