001
प्रैस नोट-जिला पलवल
दिनांक 08 सितम्बर 2026
*मुंडकटी थाना पुलिस की गोवंश तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी नंबर प्लेट लगी आई-20 कार से तीन गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।*
*जिले में गोतस्करी और अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा-दीप्ति गर्ग,एसपी पलवल।।*
पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अपराधियों और गोवंश तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलवल पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना मुंडकटी पुलिस ने गश्त के दौरान मुंडकटी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गोवंश की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से तीन गोवंश और फर्जी नंबर प्लेट लगी एक आई-20 कार बरामद की है।
थाना मुंडकटी प्रभारी निरीक्षण कैलाश चन्द से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07.09.2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि औरंगाबाद से गहलव रोड पर एक आई-20 कार में कुछ लोग गोवंश भरकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मुंडकटी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मौके से दो आरोपियों को काबू किया, जबकि उनका एक अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हम्मन उर्फ अलाउद्दीन निवासी मोहरू का नंगला, हसनपुर, जिला पलवल और फारुक निवासी पीर गढ़ी हसनपुर, जिला पलवल के रूप में हुई है। फरार तीसरे आरोपी की पहचान जमशेद उर्फ जम्मी निवासी उटावड, हथीन के रूप में हुई है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
तलाशी के दौरान गाड़ी से तीन गोवंश (एक बछड़ा गोरा, एक सांड सफेद रंग और एक सफेद गोरी गाय) बरामद किए गए, जिनके मुंह और पैर रस्सियों से क्रूरतापूर्वक बांधे गए थे। गाड़ी पर जो नंबर प्लेट (HR-70A-9997) लगी पाई गई, वह जांच के दौरान फर्जी पाई गई।
इस संबंध में थाना मुंडकटी में सिविल लाइन पलवल निवासी शैलेंद्र की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा गोवंश संरक्षण एवं पशु संवर्द्धन अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद गोवंश को गौशाला के सुपुर्द किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक पलवल श्री दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने कहा कि जिले में गोतस्करी और अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Palwal, Palwal | Sep 8, 2026