शाहजहांपुर: रोजा के हथौड़ा बुजुर्ग के पास ट्रेन से कटकर मगरमच्छ की मौत, दो हिस्सो में बटा मिला मगरमच्छ
थाना रोजा के हथौड़ा बुजुर्ग के पास ट्रेन से कटकर एक मगरमच्छ की मौत हो गई। सुबह में वहां से गुजर रहे लोगों ने विभाग को सूचना दी। बताया जा रहा है कि गैंगमैन ने मगरमच्छ के शव को ट्रैक से बाहर निकाला। इससे पहले भी ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखने के बाद वन विभाग को जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि नदी से निकलकर मगरमच्छ रिहायशी क्षेत्र में जा रहा था।