शाहजहांपुर: मदनापुर पुलिस ने बन्नू नगरिया मोड़ के पास से पास्को एक्ट में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना मदनापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पास्को एक्ट में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को बन्नू नगरिया मोड़ से गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि मदनापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बेटी को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी थी। वही आज पुलिस ने धीरज और रोशन सिंह को गिरफ्तार किया।