शाहजहांपुर: चौक कोतवाली पुलिस ने फूलमती मंदिर के पास से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, नकदी और सट्टा पर्ची हुई बरामद
दरअसल थाना चौक कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से नकदी और सट्टा पर्ची बरामद हुई हैं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फूलमती मंदिर के पास से अभियुक्त राजेश श्रीवास्तव उर्फ़ कल्लू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त चौकसी मोहल्ले का रहने वाला है। अभियुक्त के पास से 2 हजार रुपए से ज्यादा की नकदी और सट्टा पर्ची बरामद हुई है।