नरवर: नरवर के जैन पब्लिक स्कूल में अनोखा नज़ारा, नाग ने उगला मृत नागिन का शव
नरवर के बड़ेरा स्थित जैन पब्लिक स्कूल परिसर में उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब वहां नाग-नागिन के दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर नरवर के सर्पमित्र सलमान पठान मौके पर पहुंचे। सलमान पठान ने बताया कि स्कूल परिसर में उन्हें एक कोबरा दिखाई दिया। काफी देर तक आसपास तलाश करने के बाद भी नागिन नहीं मिली। जब उन्होंने नाग को सुरक्षित रेस्क्यू करने का प्रयास क