सीलमपुर: दिल्ली में समीर हत्याकांड के आरोपी अमन गुर्जर से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार
उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना खादर इलाके में समीर हत्याकांड के आरोपी अमन गुर्जर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी ने कानून मंत्री के कार्यालय के बाहर अमर की हत्या नसीम दुर्रानी के साथ मिलकर की थी। नसीम पहले मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।