ग्यारसपुर: वारदाने की कमी से किसानों ने किया हाईवे जाम, लगभग दो घंटे बाद शांत हुआ मामला
ग्यारसपुर के पीपलखेड़ी गेहूं तुलाई केंद्र पर वारदाने की कमी और धीमी तुलाई व्यवस्था से नाराज किसानों ने रविवार दोपहर 12 बजे नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। किसानों का कहना है कि कई दिनों से तुलाई बंद होने के कारण सैकड़ों ट्रालियां लाइन में खड़ी थीं। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द वारदाना उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।