पीलीबंगा: भाई-बहन के साथ मारपीट और बहन की लज्जा भंग करने के प्रयास का आरोप, 6 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीलीबंगा थाना क्षेत्र में एकराय होकर भाई-बहन के साथ मारपीट करने तथा बहन की लज्जा भंग करने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक परिवादी ने रिपोर्ट दी कि छह नामजद आरोपियों ने एकराय होकर उसके भाई-बहन के साथ मारपीट की व बहन की लज्जा भंग करने के प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है।