बागपत: सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध हथियारों के साथ वीडियो हुआ वायरल, निवाड़ा के युवक का बताया जा रहा है वीडियो
Baghpat, Bagpat | May 20, 2025 मंगलवार को करीब साढे नौ बजे सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध हथियारों के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक कई अवैध हथियारों का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो कोतवाली बागपत क्षेत्र के निवाड़ा गांव के युवक का बताया जा रहा है। उधर, कोतवाली बागपत पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।