बागपत: 12वीं UP बोर्ड परीक्षा में पास करवाने के एवज में छात्र से ₹35 हजार हड़पे, सूरजपुर महनवा के छात्र ने SP से की शिकायत
Baghpat, Bagpat | May 19, 2025 सोमवार को करीब दो बजे मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर महनवा गांव निवासी पीड़ित छात्र अरस खान पुत्र साबिर खान का आरोप है कि बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षक ने 12वीं परीक्षा यूपी बोर्ड में पास करवाने के लिए उसे 35 हजार रुपये लिये थे। जब रिजल्ट आया तो उसे वह फेल था। शिक्षक पर 35 हजार रुपये का तगादा किया तो गाली-गलौच की। विरोध करने पर धमकी भी दी।