Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

अररिया, 24 जून 2026 संभावित बाढ़ को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा जिले के विभिन्न संवेदनशील एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फारबिसगंज-रानीगंज सड़क मार्ग स्थित कजराधार एवं दुलारदेई नदी के स्केप क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने बाढ़ प्रमंडल, अररिया के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने नदी तटों, कटाव प्रभावित क्षेत्रों तथा जल निकासी व्यवस्था की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता भी बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी जोगबनी क्षेत्र भी पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व में बाढ़ से प्रभावित रहे चैंगाबाड़ी धार एवं टिकुलिया बस्ती का स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का आकलन किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर पूर्व में आई बाढ़ के दौरान हुई समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं तैयार है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने तथा संभावित जोखिम वाले स्थानों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar

8 views | Araria, Bihar | Jun 24, 2026

MORE NEWS