जतारा: दिगौड़ा पुलिस ने 'हम होंगे कामयाब' कार्यक्रम के तहत विद्यालय में जन चेतना शिविर का किया आयोजन, बालिकाओं को किया जागरूक
दिगौड़ा पुलिस ने "हम होंगे कामयाब" कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में जनचेतना शिविर का किया आयोजन, बालिकाओं को किया जागरूक। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में नशा मुक्ति अभियान, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन करने, साइबर अपराधों से सुरक्षा, गुड टच बेड टच एवं पुलिस मुख्यालय के "हम होंगे कामयाब" कार्यक्रम हेतु जन चेतना शिविर का आयोजन किया गया।