जतारा: पांतिहार धामना में घर में लगी आग, हजारों रुपये नकद और सामान जलकर हुआ राख
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पांतिहार धामना में अज्ञात कारणों को लेकर पीड़ित व्यक्ति के मकान में आग लग गई। इस घटना में मकान में रखे नगदी रुपए सहित घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित व्यक्ति की रिपोर्ट पर पुलिस ने आगजनी कायम कर जांच शुरू कर दी। इस घटना में पीड़ित व्यक्ति को करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया।