भोगांव: बेवर निवासी दंपति की कार कुरावली जीटी रोड़ स्थित गंगा जमुनी के पास ट्रक से टकराई, दंपती की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बेवर के रामलीला मैदान निवासी विवेक शाक्य मोटा रोड रामबाग के पास गारमेंट्स की दुकान किए हुए हैं।वह अपनी पत्नी राधा देवी के साथ दिल्ली से गारमेंटस का सामान लेकर कार से लौट रहे थे।सुबह 6 बजे कुरावली जीटी रोड स्थित गंगा जमुनी के पास पहुंचे।तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।जिससे कार आगे खडे़ कंटेनर में जा घुसी। हादसे में कार सवार दंपति की मौत हो गई।