भोगांव: थाना बेवर के ग्राम नगला परम में खेत में दवा डालने गए युवक की अचानक हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम
ग्राम नगला परम निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र सुलह सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसका भाई धर्मवीर सिंह सांय 4 बजे खेत में कीटनाशक दवा छिड़कने गया था। दवा छिड़कते हुए वह अचानक बेहोश हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। जिसके बाद उसे घर वापस ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।