भोगांव: बिछवां पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मधुपुरी से गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिछवां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम मधुपुरी निवासी वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। पकड़े गए वारंटी अभियुक्त का नाम नेत्रपाल पुत्र राम दुलारे बताया गया है। जो कि न्यायालय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक लिखापड़ी के बाद पकड़े गए वारंटी अभियुक्त को जेल भेजा है।