भोगांव: भोगांव के मोहल्ला नददफान में मान सिंह की चक्की के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार युवक व पैदल जा रही महिला को मारी टक्कर
मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे भोगांव के मोहल्ला नददफान में मान सिंह की चक्की के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार युवक व पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला घायल हो गई और साईकिल सवार युवक को भी चोट आई और साईकिल भी छतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार द्वारा दोनो का इलाज कराये जाने के बाद दोनो पक्ष में समझौता करा दिया गया।