हरदोई: मन्नत पूरी होने पर युवक खाटू श्याम मंदिर पहुंचा, पूजन कर लिया आशीर्वाद
Hardoi, Hardoi | Nov 17, 2025 हरदोई शहर के खजांची टोला निवासी दीपक ने पुत्र प्राप्ति और मां के स्वास्थ्य लाभ की मन्नत पूरी होने पर खाटू श्याम के प्रति अनोखी आस्था का प्रदर्शन किया। खजांची टोला आवास से गाजे-बाजे और 'श्याम बाबा की जय' के जयकारों के बीच दीपक ने जमीन पर लोट कर रेलवे गंज स्थित खाटू श्याम मंदिर की ओर यात्रा शुरू की।