कोटकासिम: कोटकासिम अभिभाषक संघ ने अदालत में कार्य बहाल किया, एसडीएम और वकीलों के बीच गतिरोध समाप्त हुआ
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के निर्देशों पर एडीएम शिवपाल जाट की मध्यस्थता में प्रशासन एवं अभिभाषक संघ कोटकासिम के बीच गुरुवार को सौहार्दपूर्ण वार्ता आयोजित की गई। गुरुवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। जिसके परिणाम स्वरूप एसडीएम और वकीलों के बीच 6 फरवरी से चल रहा प्रतिरोध समाप्त हो गया।