भोरे: जागतौली के पास मृत पड़े ओपी का SP स्वर्ण प्रभात ने किया उद्घाटन, कहा; शराब तस्करी और आपराधिक घटनाओं पर लगेगी लगाम
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी के पास गुरुवार को वर्षों से मृत पड़े ओपी का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया। जिसका उद्घाटन एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया। उन्होंने कहा कि जनता की मांग को देखते हुए जगतौली ओपी को फिर से पुनर स्थापित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश बिहार की सीमा से सटे इस ओपी के खुलने से शराब तस्करी, आपराधिक घटनाओं पर पूर्ण रूप से लगाम लगेगी।