भोरे: धरीक्षण मोड़ के पास पुलिस ने 6.12 लीटर शराब के साथ कुख्यात शराब माफिया को किया गिरफ्तार, तीन वांछित कांड का है आरोपी
भोरे थाना क्षेत्र के धरीक्षण मोड़ के पास पुलिस ने कार्रवाई कर 6.12 लीटर देशी और विदेशी शराब के साथ कुख्यात शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व से भोरे और विजयीपुर थाना में तीन वांछित कांड का आरोपी भी है। पुलिस ने बताया है कि धरीक्षण मोड़ के पास से कुख्यात शराब माफिया को देशी और विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।