भोरे: खजुरहा मोड़ के पास संचालित एक पान की दुकान में चोरी के बाद लगाई गई आग, पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
भोरे थाना क्षेत्र के खजुरहा मोड के पास संचालित एक पान की दुकान में बीती रात चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद उसमें आग लगा दी गई। इस घटना की जानकारी दुकानदार को जब मिली तो घटित घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। जांचों प्रांत पुलिस ने संदेह के आधार पर घटना में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।