भोरे: भोरे में धूमधाम से मनाया गया पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की जयंती, एकता भाईचारे का संदेश देकर निकाला गया जुलूस
भोरे प्रखंड में सोमवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन जश्ने ईद उल मिलादुन्नबी पूरे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने हाथों में हरी झंडी लिए एकता भाईचारे का संदेश देते हुए जुलूस में निकला। वही शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस जगह-जगह मुस्तैद दिखी। 15 दंडाधिकारी और 150 पुलिस बल के जवानों की प्रतिनुक्ति की गई थी।