भोरे: SP स्वर्ण प्रभात के विदाई सह सम्मान समारोह में भोरे सहित कई थाना के थानाध्यक्ष हुए शामिल,SP ने किए अपने अनुभव शेयर
SP स्वर्ण प्रभात के लिए हथुआ में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में भोरे थाना के प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष संदीप कुमार के अलावा कई थाना के थानाध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान निवर्तमान एसपी स्वर्ण प्रभात को फूल का माला पहनाकर और अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह में एसपी स्वर्ण प्रभात ने अपने अनुभव भी साझा किया।