खैरलांजी: विधायक विवेक पटेल ने डोंगरमाली-भेंडारा-घोटी निर्माणाधीन सड़क का औचक निरीक्षण किया
डोंगरमाली-भेंडारा-घोटी मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक विवेक पटेल ने मंगलवार लगभग प्रातः 10 बजे औचक निरीक्षण किया। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। विधायक विवेक पटेल ने संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश शुरू