शेखपुरा: अमारीटार पर बाइक सवार ने साइकिल में मारी ठोकर,इलाज के दौरान बृद्ध की हुई मौत किया जा रहा पोस्टमार्टम
अमारीटार पर दूध पहुंचाकर साइकिल सवार अपने घर जाने के दरमियान बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया है। जानकारी के अनुसार वृद्ध व्यक्ति गोवाडीह गांव दूध पहुंचाकर घर आने के दरमियान अमारीटार पर तेज गति से आ रहे बाइक ने ठोकर मार दिया, जिससे वृद्ध व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वृद्ध व्यक्ति की पहचान अमारीबीघा पर गांव निवासी नरेश प्रसाद के रूप में किया गया है।