शेखपुरा: गोला रोड में पिता की मौत के बाद डिप्रेशन में आकर पुत्र ने किया आत्महत्या, पिता की 3 साल पूर्व हुई थी मृत्य
गोला रोड में बुधवार की आधी रात के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन के द्वारा बताया गया कि 3 साल पूर्व पिता की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई थी। जिसके बाद पुत्र सोनू कुमार डिप्रेशन में रहने लगा।