शेखपुरा: कोयला गांव में बाऊघाट थाना की पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर किया गया कुर्की जब्ती
कोयला गांव में 12 वर्षों से मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो चचेरे भाइयों के घरों में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। कुर्की जब्ती की कार्रवाई का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर सोनम कुमार के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से दोनों चचेरे भाई फरार चल रहे हैं। जिसका गिरफ्तारी एवं कुर्की जब्ती वारंट भी जारी किया गया।