शेखपुरा: जिले के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में कर्मियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर किया कार्य
जिले के सभी दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में कर्मियों के द्वारा अपने विभिन्न मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। काला बिल्ला लगाकर बैंक कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस संबंध में बताया गया कि जॉइंट फोरम ऑफ दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक यूनियन के आवाहन पर बैंक कर्मियों ने प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी है।