बाह: फरेरा में मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी के घर में ओवरफ्लो तालाब का पानी घुसा, मां ने प्रशासन से लगाई गुहार
बाह। लगातार हो रही बारिश के कारण ग्राम पंचायत फरेरा के कई तालाब लबालब भरकर ओवरफ्लो हो गए हैं। तालाबों का पानी आबादी क्षेत्र में फैलने से कई घरों में जलभराव हो गया है। चौहान मोहल्ला, साहबरायपुरा, जाटव बस्ती, भूमिया तालाब तथा साहब सिंह के घर के पास स्थित तालाबों का पानी घरों तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात जवान सुरेंद्र पाल सिंह के घर में भी ताल