शाजापुर: रोजवास टोल प्लाजा के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने गाय को मारी टक्कर गंभीर घायल गाय की गोरक्षकों ने बचाई जान
रोजवास टोल प्लाजा के पास हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने गाय को टक्कर मार दी जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही गौरक्षको की एक टीम मौके पर पहुंची और गंभीर घायल गाय को प्राथमिक उपचार देकर शाजापुर लेकर आई। सोमवार को भी पशु चिकित्सक से उसका उपचार करवाया। गोरक्षकों के अनुसार गौ माता अब ठीक है स्वस्थ होने में कुछ दिन और लगेंगे।