बांसवाड़ा: अफीम खरीदने वाले गिरोह के 6 आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड मांगी
कोतवाली थाना पुलिस ने अफीम तस्कर भगवतीलाल नाई से अवैधरूप से अफीम को खरीदने वाले गिरोह के 6 आरोपियों को डूंगरपुर जिले से भरसक प्रयास कर गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया।सीआई देवीलाल मीणा ने बताया कि गत 6 अप्रैल को थानाधिकारी खमेरा व डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से कारवाई की।