बांसवाड़ा: वाडगुन गांव में ऑटो पर चढ़कर खेल रहे दो चचेरे भाई नीचे गिरे, दोनों को लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
वाडगुन गांव में शुक्रवार दोपहर 1 बजे ऑटो पर चढ़कर खेल रहे दो चचेरे भाई नीचे गिरे दोनों को लगी चोट, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद शुक्रवार दोपहर 3 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि छोटू पुत्र पवन और कालू पुत्र जीवा निवासी वाडगुन दोनों चचेरे भाइयों का उपचार करने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है।