नवाबगंज: गेहूं चोरी के शक में बुजुर्ग को खंभे से बांधा, गांव बना तमाशबीन; वीडियो हुआ वायरल
मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव पहरापुर उर्फ भगौतीपुर का बताया जा रहा है। गांव निवासी अजयपाल के मुताबिक शनिवार देर रात उनके घर में घुसकर एक व्यक्ति गेहूं चोरी करने की कोशिश कर रहा था। आरोप है कि आरोपी पहले एक कट्टा बाहर रख चुका था और दूसरा कट्टा निकाल रहा था, तभी आवाज सुनकर परिवार की आंख खुल गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़