चित्तौड़गढ़: नया खेड़ा दौलतपुरा रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने अवैध अफीम डोडा चुरा के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस थाना चंदेरिया ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान 87 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम डोडा से भरी ओमनी वेन कार को जब्त कर चार आरोपियों को गिरफतार किया हैं। आरोपी चीरे लगे डोडाचूरा को कार मे भर कर ले जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने प्रेस नोट जारी करके आज मंगलवार को दी जानकारी ,नया खेड़ा दौलतपुरा रोड पर की कार्रवाई।