हसनपुर: आदमपुर में खेत में महिला के साथ की मारपीट, विरोध करने पर उसके दो बेटों पर किया जानलेवा हमला
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर छोईया में महिला से बदसलूकी और उसके बेटों पर हमले का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को गांव निवासी चमेली अपने खेत पर काम कर रही थी, तभी उसके जेठ के लड़के ने उसके साथ अभद्रता की। महिला ने किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद जब उसके दो बेटे देवेंद्र और ऋषिपाल आरोपियों।