ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर प्रखंड के एक गांव में विवाहिता से मारपीट और छेड़खानी का प्रयास, दो पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
ब्रह्मपुर प्रखंड के एक गांव में रविवार देर रात एक विवाहिता के साथ मारपीट और छेड़खानी के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता, जो मूल रूप से भोजपुर जिले के एक गांव की रहने वाली है, उसकी शादी ब्रह्मपुर प्रखंड के एक गांव में हुई है।