बरेली: आलमगिरिगंज में दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर मृतका के परिजनों ने एसएसपी से की शिकायत
आलमगिरीगंज के दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को मृतका के मायके वालों ने एसएसपी से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। भमोरा के आलमपुर जाफराबाद निवासी गुड्डो देवी के पति रज्जन वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी आठ दिसंबर 2021 को कोतवाली के आलमगिरीगंज निवासी युवक से हुई थी।