बरेली: संजयनगर में छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर किया घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
रविवार देर रात परिवार वालों का बेटे से झगड़ा हो रहा था। यह देख बड़े बेटे ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो छोटे भाई ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने उपचार के लिए घायल को जिला अस्पताल भेजकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द हिरासत में लिया जाएगा।