बरेली: जाधोपुर गांव के पास सड़क हादसा, दंपति और बेटा घायल
जाधोपुर गांव के पास रविवार रात हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति और बेटा घायल हो गया। तीनों को उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालाने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अटरिया गांव की रहने वाली कांति देवी ने बताया फतेहगंज पश्चिमी के पास एक गांव में रिश्तेदार की मौत हो गई थी।