बरेली: हरहर मटकली गांव के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के हरहर मटकली गांव के पास रविवार देर शाम बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। हादसे में साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। मौका देखकर बाइक सवार भाग निकला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है ।